ATM से पैसे निकालना हो जाएगा महंगा, 1 अप्रैल से बदल रहे हैं HDFC, PNB समेत इन बैंकों के नियम

New ATM Rules from April 1: नए वित्त वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल 2026 से बैंकिंग की दुनिया में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और कई अन्य प्रमुख बैंकों ने अपने एटीएम (ATM) ट्रांजेक्शन और कैश विड्रॉल लिमिट के नियमों को अपडेट किया है।

New ATM Rules from April 1: 1 अप्रैल 2026 से कई बैंकों ने ATM से कैश निकालने और लेन‑देन से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव करने का ऐलान किया है। इन बदलावों का उद्देश्य डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और बैंकों पर आने वाले खर्चों को नियंत्रण में रखना है, लेकिन इससे कुछ सेवा शुल्क और सीमाओं में वृद्धि हो सकती है।

New ATM Rules from April 1

1 अप्रैल से एटीएम से पैसा निकालना हो जाएगा महंगा (Photo: iStock)

HDFC Bank के ATM नियम में बदलाव

अब HDFC Bank में ATM से UPI के जरिए कैश निकालने को भी उसी फ्री लिमिट में गिना जाएगा, जो डेबिट कार्ड से कैश निकासी के लिए होता है। पहले UPI के जरिए निकासी अलग गिनी जाती थी, लेकिन अप्रैल 2026 से यह नियम बदल जाएगा। अगर ग्राहक महीने में निश्चित फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सीमा पार कर देता है, तो हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 23 रुपए और अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

End of Feed