Gold Loan: सोने के आभूषण गिरवी रखकर लिया गया कर्ज तेजी से बढ़ा, लोग क्यों ले रहे हैं गोल्ड लोन?

Gold Loan: एनबीएफसी का गोल्ड लोन मई 2026 में 69.9% बढ़कर 3.29 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। खुदरा और वाणिज्यिक कर्ज में तेजी रही, जबकि औद्योगिक व सेवा क्षेत्र की वृद्धि धीमी हुई।

Gold Loan : गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) से सोने के आभूषण गिरवी रखकर कर्ज लेने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मई 2026 में एनबीएफसी द्वारा दिए गए गोल्ड लोन में सालाना आधार पर करीब 70 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 के अंत तक NBFC के पास सोने के आभूषणों के बदले दिए गए कुल बकाया कर्ज की राशि 3.29 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। यह आंकड़ा एक साल पहले यानी मई 2025 में 1.94 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह एक साल के दौरान गोल्ड लोन में 69.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Gold Loan, NBFC, Non Banking Financial Companies, RBI Data, Gold Jewellery Loan, Loan Growth, Retail Loans

सोने के बदले कर्ज लेने वालों की संख्या बढ़ी, NBFC का गोल्ड लोन मई में 70% बढ़ा

जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग ले रहे हैं गोल्ड लोन

सोने के बदले कर्ज लेने का एक बड़ा कारण यह है कि इसमें ग्राहकों को जल्दी पैसा मिल जाता है। बैंक और NBFC सोने की कीमत के आधार पर आसानी से लोन उपलब्ध कराते हैं। शादी, शिक्षा, कारोबार बढ़ाने, मेडिकल जरुरतों या अन्य खर्चों के लिए लोग अपने सोने के आभूषणों को गिरवी रखकर पैसा जुटा रहे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ समय में सोने की कीमतों में तेजी आने से लोगों के पास मौजूद सोने की वैल्यू भी बढ़ी है। इसका फायदा उठाकर कई लोग अधिक राशि का कर्ज लेने में सक्षम हुए हैं।

End of Feed