बैंक कर्मचारी यूनियन इस दिन करेंगे देशव्यापी हड़ताल, ये हैं मांगें, ठप हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

Nationwide Bank Band Strike: देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठनों ने पेंडिंग मांगों को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। मुख्य रूप से वे बैंकों में 5-दिन कार्य सप्ताह (Five day work week) लागू करने की मांग कर रहे हैं। यह मांग कई वर्षों से उठ रही है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

Nationwide Bank Band Strike: देशभर के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठनों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। यह हड़ताल मुख्य रूप से बैंकों में 5 दिन का कार्य सप्ताह (Five day work week) लागू करने की मांग को लेकर की जा रही है। बैंक कर्मचारी संगठन कई वर्षों से इस मांग को उठा रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

Nationwide Bank Strike, Nationwide Bank Band, Bank strike

पांच दिन काम, दो दिन आराम की मांग पर अड़े बैंककर्मी, 27 जनवरी को देशभर में हड़ताल (तस्वीर-Canva)

लगातार 4 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना

अगर 27 जनवरी को हड़ताल होती है, तो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लगातार 4 दिन तक कामकाज प्रभावित रह सकता है। इसकी वजह यह है कि 24 जनवरी को चौथा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण पहले से ही बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को कैश निकासी, चेक क्लियरेंस, शाखाओं से जुड़े काम और अन्य बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed