Top Mutual Funds: जुलाई में इन म्युचुअल फंड ने दिया तगड़ा रिटर्न, जानें टॉप पर कौन

Top Mutual Funds: वैल्यू कॉन्ट्रा डिविडेंड यील्ड कैटेगरी के फंड्स का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। इस कैटेगरी के 78 प्रतिशत म्यूचुअल फंड ने अपने बेंचमार्क से ज्यादा रिटर्न दिए हैं। वहीं, स्मॉलकैप का प्रदर्शन सबसे खराब रहा।

Top Mutual Funds:देश में 283 ओपन-एंडेड इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम (सेक्टरोल और थीमैटिक फंड्स को छोड़कर) में से 39 प्रतिशत ने जुलाई 2024 में अपने बेंचमार्क से अधिक रिटर्न दिया है। पीएल (प्रभुदास लीलाधर) वेल्थ मैनेजमेंट की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया कि जुलाई 2024 में इक्विटी म्यूचुअल फंड का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (सेक्टरोल और थीमैटिक फंड्स को छोड़कर) 5.37 प्रतिशत बढ़कर 25,12,845.99 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जून 2024 में 23,84,727.69 करोड़ रुपए था।

Mutual Fund Investment

म्युचुअल फंड निवेश

इन फंड ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

रिपोर्ट के मुताबिक, वैल्यू कॉन्ट्रा डिविडेंड यील्ड कैटेगरी के फंड्स का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। इस कैटेगरी के 78 प्रतिशत म्यूचुअल फंड ने अपने बेंचमार्क से ज्यादा रिटर्न दिए हैं। वहीं, स्मॉलकैप का प्रदर्शन सबसे खराब रहा।

End of Feed