Mutual Funds देश का सबसे बड़ा स्कैम? इस दावे पर क्या बोले PM के सलाहकार नीलेश शाह?

Nilesh Shah
Expert view: Nilesh Shah

"म्यूचुअल फंड देश का सबसे बड़ा स्कैम हैं।" इस दावे पर कोटक AMC के MD नीलेश शाह ने बेबाक राय रखी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर AMC डूब जाए, तो निवेशकों के पैसे का क्या होता है?

Mutual Funds : देश में करीब 6 करोड़ निवेशक म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। ये निवेशक 23 करोड़ से ज्यादा अकाउंट्स के जरिये देश के करीब 2000 से ज्यादा फंड्स के जरिये 86 लाख करोड़ AUM बनाते हैं। लेकिन, पिछले 2 साल में शेयर बाजार के बेहद निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से म्यूचुअल फंड का रिटर्न भी बहुत खराब रहा है। इसकी वजह से कई फिनफ्लूएंसर दावा करने लगे हैं कि म्यूचुअल फंड देश का सबसे बड़ा स्कैम हैं।

mutual fund scam

AMC के डूबी तो पैसा मिलेगा या नहीं

आज के समय में जब लाखों लोग इंस्टाग्राम पर दिलचस्प दावे करने वाले फिनफ्लूएंसर के कहने पर निवेश कर रहे हैं, तब इस सवाल का जवाब एक एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के MD से बेहतर शायद ही कोई और दे पाए। क्योंकि, हर दूसरा निवेशक शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर रहा है, जब सोशल मीडिया या चर्चाओं में "क्या म्यूचुअल फंड देश का सबसे बड़ा स्कैम है?" और निवेशकों के मन में हमेशा यह डर बना रहता है कि अगर कल को कोई AMC बंद हो गई, तो उनके खून-पसीने की कमाई का क्या होगा?

End of Feed