How to get 50 lakh Fund : अकसर पिता को अपनी बेटी के फ्यूचर की चिंता होती है। हर पिता चाहता है कि वे अपनी बेटी को अच्छे से पढ़ाए और फिर धूमधाम से उसकी शादी करे। पर जीवन में आने वाले खर्चे इस तरह के प्लान को पूरा नहीं होने देते। हालांकि एक तरीका है, जिसके जरिए आप थोड़े-थोड़े पैसे बचा कर अपनी बेटी के लिए एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
बेटी के लिए 50 लाख जोड़ने का आसान तरीका है म्यूचुअल फंड
MF की लें मदद
अगर आप अपनी बेटी के फ्यूचर के लिए मोटी रकम जमा करना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड की मदद ले सकते हैं। म्यूचुअल फंड में हर महीने आपको थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करना होगा। इस तरह आपकी जेब पर भी अधिक बोझ नहीं पड़ेगा।
कैसे करें प्लानिंग
- डेली 333 रु जमा करें
- 15 साल तक ये पैसा हर महीने निवेश करें
- निवेश आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में करना है
- आप एसआईपी के जरिए निवेश करें
यहां समझिए पूरी कैलकुलेशन
अगर आप डेली 333 रु बचा सकते हैं तो महीने में हो जाएंगे 10000। ये 10000 रु आपको 15 सालों तक हर महीने केवल जमा नहीं करने, बल्कि इनका निवेश करना है। आपको ये पैसा किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में लगाना होगा। 15 साल में कुल 18 लाख रु निवेश होंगे, जबकि इस पर 12 फीसदी सालाना (अनुमानित) रिटर्न मिल सकता है। इतने रिटर्न से 15 साल बाद आपके हाथ में 50.45 लाख रु आएंगे।
गारंटीड नहीं है रिटर्न
यहां कैलकुलेशन सालाना 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से की गई है, जो कि अनुमानित है। ये कम-ज्यादा भी हो सकता है। वैसे भी अधिकतर म्यूचुअल फंड स्कीमों में फिक्स रिटर्न की गारंटी नहीं होती।
इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा अपने निवेश को डायरवर्सिफाई करें
- म्यूचुअल फंड स्कीम चुनने से पहले अच्छी तरह रिसर्च करें
- लम्पसम के बजाय एसआईपी रूट से निवेश करें
- अपनी स्कीम के परफॉर्मेंस पर नजर बनाएं रखें
- रिसर्च बेस्ड निवेश करें, न कि किसी को देखकर
डिस्क्लेमर : म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
