म्यूचुअल फंड कंपनियों ने NFO के जरिये जुटाए 63,854 करोड़, जानें 2024 में क्या उम्मीद

Mutual Fund NFO: वर्ष 2023 में एनएसई के सूचकांक निफ्टी 50 ने 20 प्रतिशत का रिटर्न दिया जबकि निफ्टी मिडकैप एवं निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक में क्रमशः 47 प्रतिशत एवं 56 प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली।इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाजार में 1.7 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया।

Mutual Fund NFO:म्यूचुअल फंड योजनाओं का संचालन करने वालींपरिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों (AMC) ने व्यापक बाजार में तेजी के माहौल के बीच वर्ष 2023 में 212 नई फंड पेशकश (एनएफओ) के जरिये कुल 63,854 करोड़ रुपये जुटाए जो एक साल पहले की तुलना में थोड़ा अधिक है। इसके पहले एएमसी ने वर्ष 2022 में 228 एनएफओ के जरिये 62,187 करोड़ रुपये जुटाए थे। एएमसी ने 2021 में एनएफओ के जरिये 99,704 करोड़ रुपये और 2020 में 53,703 करोड़ रुपये जुटाए थे।

mutual fund nfo

म्युचुअल फंड एनएफओ

बाजार में आए 57 NFO

निवेश एवं शोध फर्म फायर्स रिसर्च ने एनएफओ के बारे में जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि बदलते ग्राहक व्यवहार और उच्च जीवनस्तर की जरूरतों के साथ निवेशकों को दीर्घकालिक निवेश की अहमियत पता है। फायर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-मार्च 2023 में सर्वाधिक 57 एनएफओ जारी किए गए थे लेकिन एनएफओ से 22,049 करोड़ रुपये का अधिकतम कोष जुलाई-सितंबर की अवधि में जुटाया गया।इसके अलावा क्षेत्रों पर आधारित 29 कोषों ने बीते साल कुल 17,946 करोड़ रुपये जुटाए थे। इक्विटी के लिए बढ़ती जोखिम क्षमता और उत्पादों एवं पेशकश को लेकर जागरूकता बढ़ने के साथ खुदरा निवेशकों ने अन्य उत्पादों की तुलना में इन कोषों को पसंद किया।आमतौर पर म्यूचुअल फंड कंपनियां बाजार में तेजी के दौरान एनएफओ लेकर आती हैं क्योंकि उस समय निवेशक धारणा आशावादी होती है।

End of Feed