Refund From Blinkit: रिफंड से नहीं मिला तो महिला ने किया केस, बिंलकिट को देना पड़ा 8,000 मुआवजा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 11, 2023, 05:05 PM IST

Mumbai woman get refund: जब कल्पना शाह नाम की महिला से तरबूज के बीज के एक पैकेट का जो शुल्क लिया गया था जो वापस नहीं मिला था। शाह एक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गईं थी।

Mumbai woman get refund: मुंबई की एक महिला को जब 31 रुपये का रिफंड देने से इनकार किया गया है तो उसने शिकायत की। जिसके बाद ऑनलाइन किराना सेवा ग्रोफर्स की तरफ से 8,000 रुपये का मुआवजा मिला। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना जनवरी 2020 में हुई थी। दरअसल जब कल्पना शाह नाम की महिला से तरबूज के बीज के एक पैकेट का जो शुल्क लिया गया था जो वापस नहीं मिला था। शाह एक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गईं थी, जिसके तहत उन्हें बीज का रिफंड पाने की कोशिश करते समय वन-टाइम पासवर्ड शेयर करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्हें 5,000 रुपये का नुकसान हुआ।

Refund From Blinkit

वन-टाइम पासवर्ड शेयर करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्हें 5,000 रुपये का नुकसान हुआ।

क्या है मामला

महिला ने कहा कि फॉलो-अप करने के बाद, ग्रोफर्स (अब इसे बिंलकिट के नाम से जाना जाता है) की ग्राहक हेल्प डेस्क टीम ने उसे बताया कि उनके रिकॉर्ड के अनुसार, सभी वस्तुओं की डिलीवरी हो चुकी है। उनकी फीडबैक के आधार पर, शाह ने एक ग्रोफ़र्स "एजेंट" से बात की। जिसके बाद बताया गया कि वह या तो तुरंत रिफंड प्राप्त कर सकती है या तरबूज के बीज प्राप्त करने के लिए दो और सप्ताह तक इंतजार कर सकती है। महिला ने पहले वाला विकल्प चुना, लेकिन उसे 5,000 रुपये का नुकसान हुआ।

End of Feed