Mumbai Trans Harbour Link: कल भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, ढाई घंटे का सफर अब होगा मात्र 20 मिनट में

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 11, 2024, 12:15 PM IST

Mumbai Trans Harbor Link Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21.8 किलोमीटर लंबे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का उद्घाटन करेंगे। इससे ढाई घंटे का सफर घटाकर केवल 20 मिनट हो जाएगा।

Mumbai Trans Harbor Link Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (12 जनवरी 2024) को भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल का उद्घाटन करेंगे। यह पुल 21.8 किलोमीटर लंबे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) है। जो दक्षिण मुंबई में सेवरी को नवी मुंबई के पास चिरले से जोड़ेगा। मुंबई को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी की दिशा में एक और बड़ा कदम साबित होगा। लेन ड्राइविंग और चौड़ी सड़कों के अलावा ट्रैफिक जाम न होने से यह यात्रा के लिए सोने पर सुहागा होगा। प्रत्येक मुंबईकर के लिए गर्व का पल है जो देश के सबसे लंबे समुद्री पुल पर गाड़ी चलाते समय यात्रा के घंटों की बचत करेगा।

Mumbai Trans Harbour Link

Mumbai Trans Harbour Link: अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु (तस्वीर-ट्विटर)

ढाई घंटे का सफर 20 मिनट में

आधिकारिक तौर पर इसे अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु कहा जाता है। यह दोनों नोड्स के बीच यात्रा के समय को ढाई घंटे से घटाकर केवल 20 मिनट कर देगा। अनुमान है कि सालाना 10 करोड़ लीटर ईंधन की बचत होगी। 17,843 करोड़ रुपये की लागत वाले इंजीनियरिंग चमत्कार में कई अनूठी विशेषताएं हैं। करीब 16.5 किमी का विस्तार समुद्र पर और 5.5 किमी भूमि पर है। गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा (अधिकांश मुंबईकरों के लिए एक सपना) होगा। हर 330 मीटर पर कैमरे, पहले 4 किमी में शोर अवरोधक और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए दृश्य अवरोध, यात्रियों को देखने के लिए बहुत कुछ है। शुरुआती 10 किलोमीटर के बाद यात्री मुंबई के क्षितिज और एलिफेंटा गुफाओं के शानदार दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

End of Feed