Multibagger Stock : 1000% का मल्टीबैगर रिटर्न! टाटा का साथ और रॉकेट बना शेयर

हर निवेशक को ऐसे शेयरों की तलाश रहती है, जो तेजी से उनकी वेल्थ को मल्टीप्लाय करें। इस शेयर ने ये काम खामोशी के साथ किया है। पिछले 6 महीने में इसने 1000% का रिटर्न दिया है।

Magnus Steel & Infra Ltd का शेयर 11 मई को 5% अपर सर्किट (Upper Circuit) में लॉक हुआ और ₹193 तक पहुंचा, जबकि बाजार में बिकवाली का दबाव था। कंपनी ने अपने बयान में बताया कि उसे Tata Motors के गुजरात और महाराष्ट्र स्थित नए मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट्स के लिए अप्रूव्ड स्टील सप्लायर बनाया गया है, और यह ऑर्डर उसे RIECO इंडस्ट्रीज के जरिए मिला है।

Multibagger Stock

निवेशक हुए मालामाल

5 साल में 11,722.22% का रिटर्न

यह शेयर निवेशकों के लिए वेल्थ क्रिएटर साबित हुआ है। पिछले पांच साल में इस शेयर ने जहां 11,722.22% का रिटर्न दिया है। वहीं, 1 साल में 2,354.44% और एक महीने में 77.51% का रिटर्न दिया है। इसके अलावा पिछले पांच दिन में शेयर 21.50% भाग चुका है। इससे यह पता चलता है कि शेयर ने लगातार मल्टी टाइम फ्रेम पर शानदार रिटर्न दिया है। 6 महीने पहले कंपनी के शेयर का प्राइस 18.65 रुपये का था। उस समय 1 लाख रुपये में 5,362 शेयर आते। उस समय अगर कंपनी के शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया जाता, तो आज शेयरों की कीमत 212 रुपये है। इस तरह 6 महीने में 1 लाख रुपये के 11,36,744 रुपये बन गए।

End of Feed