डिफेंस स्टॉक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने बनाया ऑल टाइम हाई, इस ऑर्डर अपडेट के बाद दिखा उछाल

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में ₹113.81 करोड़ के डिफेंस एक्सपोर्ट ऑर्डर के बाद 15% की तेज़ी आई और यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। मई महीने में अब तक शेयर 46% चढ़ा है और लंबे समय में यह मल्टीबैगर साबित हुआ है। कंपनी ने एक एडवांस्ड एवियोनिक्स सिस्टम विकसित करने के लिए यह ऑर्डर प्राप्त किया है। इसके अलावा, कंपनी ने ₹0.25 प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया है।

मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों में बुधवार, 28 मई को जोरदार उछाल देखा गया। कंपनी को ₹113.81 करोड़ का बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर मिलने के बाद शेयर 15% चढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बीएसई स्मॉलकैप में लिस्ट इस स्टॉक ने लगातार दूसरे दिन तेजी दिखाई है। दो सेशन में ही शेयर 27% तक बढ़ चुका है। वहीं मई महीने में अब तक इसने 46% की बढ़त दर्ज की है। डिफेंस सेक्टर में गतिविधियों के चलते इस शेयर में जबरदस्त खरीदारी देखी जा रही है।

Apollo Micro Systems

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स शेयर।

रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा शेयर

बुधवार को शेयर ₹157.15 पर खुला, जो पिछले बंद ₹155.80 से थोड़ा ऊपर था। दिन के कारोबार में यह ₹179 तक चढ़ गया, जो इसका नया 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर है। पिछले दो वर्षों में यह स्टॉक 421% चढ़ चुका है, जबकि तीन वर्षों में 1460% और पांच वर्षों में 2040% की बेमिसाल बढ़त दी है। यह आंकड़े इसे एक मजबूत मल्टीबैगर स्टॉक के रूप में स्थापित करते हैं।

End of Feed