Mukesh Ambani Security: अब 58 कमांडो की सुरक्षा घेरे में रहेंगे मुकेश अंबानी, IB की रिपोर्ट के बाद मिली Z Plus सिक्योरिटी!

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 05:39 PM IST

Mukesh Ambani Security: इससे पहले मुकेश अंबानी को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। जिसके बाद अब उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। मुकेश अंबानी की सुरक्षा को लेकर विवाद भी हुआ था और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। जिसका फैसला मुकेश अंबानी के हक में आया था।

Mukesh Ambani Security: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की सुरक्षा व्यवस्था को सरकार ने बढ़ाने का फैसला किया है। सूत्रों की मानें तो मुकेश अंबानी को अब Z Plus श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

Mukesh Ambani Security

मुकेश अंबानी को मिली Z Plus की सुरक्षा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी को पहले 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा दी गई थी। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर पिछले साल बम मिलने की घटना के बाद गृह मंत्रालय मुकेश अंबानी की सुरक्षा को बढ़ाने पर विचार कर रहा था।

End of Feed