बिजनेस

मुकेश अंबानी के बेटे हो गए सेटल, जानें छोटे भाई अनिल के बच्चे क्या कर रहे हैं

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Apr 14, 2023, 01:57 PM IST

Mukesh Ambani and Anil Ambani Children role: मुकेश अंबानी के आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी तीन बच्चे हैं। वहीं अनिल अंबानी के अनमोल अंबानी और अंशुल अंबानी बेटे हैं। इसमें मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। जबकि अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी की शादी हो चुकी है।

Image

आकाश अंबानी और अनमोल अंबानी

Mukesh and Anil Ambani Children role in their business: अंबानी परिवार देश के सबसे अमीर कॉरपोरेट घरानों में से एक है। धीरुभाई अंबानी के बाद रिलायंस ग्रुप उनके दो बेटों मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी में बंट गया। और अब उनकी अगली पीड़ी भी जवान हो गई है। एक तरफ मुकेश अंबानी ने अपने कारोबार को तीनों बच्चों में बांट दिया है। वहीं अनिल अंबानी इस समय कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

जब रिलायंस ग्रुप में बंटवारा हुआ था समय दोनों भाइयों की ज्वाइंट नेटवर्थ 7 अरब डॉलर थी। लेकिन 2005 में हुए बंटवारे और आज की स्थिति में काफी बदलाव आ गया है। मुकेश अंबानी जहां 83 अरब डॉलर दौलत के साथ अमीरों की लिस्ट में नौवें पायदान पर पहुंच गए, वही अनिल अंबानी इस समय अमीरों की लिस्ट बाहर हो चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मुकेश अंबानी अपने साम्राज्य को बढ़ाने और अनिल अंबानी अपने पुराने दिन वापस लाने के लिए क्या तैयारी कर रहे हैं। और उसमें उनके बच्चों की क्या भूमिका है।

मुकेश के तीन तो अनिल अंबानी के 2 बच्चे

मुकेश अंबानी के आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी तीन बच्चे हैं। वहीं अनिल अंबानी के अनमोल अंबानी और अंशुल अंबानी बेटे हैं। इसमें मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। जबकि अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी की शादी हो चुकी है। इसके अलावा मुकेश अंबानी ने अपने तीनों बच्चों को अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदारियां भी सौंप दी हैं।

mukesh ambani family

अनंत, ईशा और आकाश अंबानी

मुकेश अंबानी ने किसे क्या दी जिम्मेदारी

मुकेश अंबानी ने आकाश अंबानी और ईशा अंबानी को टेलिकॉम और रिटेल की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि अनंत अंबानी को न्यू एनर्जी की जिम्मेदारियां सौपी हैं। इसमें से आकाश अंबानी को रिलायंस जियो की जिम्मेदारी है। जबकि ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

anil ambani family

एक समारोह में अनिल अंबानी अपने परिवार के साथ

अनिल अंबानी ने क्या दी जिम्मेदारी

अब बात अनिल अंबानी की, अनिल अंबानी अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन हैं। ग्रुप की वेबसाइट के अनुसार उनके पास सात कंपनियां हैं। इसमें रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस पावर,रिलायंस मुंबई मेट्रो, रिलायंस रोड्स, रिलायंस डिफेंस, रिलायंस कैपिटल और रिलायंस इंटरटेनमेंट हैं। अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी ने साल 2016 में रिलायंस कैपिटल बोर्ड को ज्वाइन किया था। हालांकि रियालंस कैपिटल इस समय दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। इसके अलावा रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक मंडल में अनमोल और अंशुल अंबानी साल 2019 में ज्वाइन किया था।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article