मुहूर्त ट्रेडिंग 2026: SAMCO ने 12 और HDFC Securities के इन 6 शेयरों पर आज दांव लगाने की दी सलाह

दोनों ब्रोकरेज की सिफारिशों से साफ है कि संवत 2083 के लिए निवेश रणनीति केवल एक या दो सेक्टर तक सीमित नहीं है।

दिवाली के साथ आज नए संवत 2083 की शुरुआत हो रही है। इस मौके पर शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए ब्रोकरेज हाउस ने अपनी पसंदीदा कंपनियों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। SAMCO Securities और HDFC Securities ने नए संवत के लिए अलग-अलग निवेश रणनीतियों के तहत शेयरों की सिफारिश की है। SAMCO ने 10 भारतीय शेयरों और दो अमेरिकी ETF समेत कुल 12 निवेश विकल्प सुझाए हैं, जबकि HDFC Securities की Prime Research टीम ने छह शेयरों को अपनी मुहूर्त ट्रेडिंग टेक्निकल पिक्स में शामिल किया है।

Muhurat Trading

मुहूर्त ट्रेडिंग

SAMCO Securities की मुहूर्त पिक्स 2026

SAMCO Securities ने अपनी रिपोर्ट 'Muhurat Picks 2026' को 'Own India, Hedge with the World' नाम दिया है। इसमें भारतीय शेयर बाजार के 10 शेयरों के साथ अमेरिकी बाजार में सूचीबद्ध दो ETF शामिल हैं। इनका चयन ब्रोकरेज की रिसर्च टीम ने फंडामेंटल और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर किया है।

End of Feed