बिजनेस

Mufti Brands IPO : मुफ्ती ब्रांड्स का IPO अंतिम दिन 51.85 गुना हुआ सब्सक्राइब, जानें कब होगी लिस्टिंग

  • Edited by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 21, 2023, 08:58 PM IST

Mufti Brands IPO : IPO के तहत खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के सेगमेंट को 19.94 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के सेगमेंट को 55.51 गुना बोलियां मिलीं।

Image

क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग

Photo : Times Now Digital

Mufti Brands IPO : डेनिम ब्रांड मुफ्ती का स्वामित्व रखने वाली कंपनी क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग (Credo Brands Marketing) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को निर्गम के तीसरे और अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 51.85 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 549.77 करोड़ रुपये के IPO के तहत की गई 1,37,44,472 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 71,26,92,325 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं।

IPO के तहत खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के सेगमेंट को 19.94 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के सेगमेंट को 55.51 गुना बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड को 104.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्रेडो ब्रांड्स के आईपीओ के तहत प्रवर्तकों एवं मौजूदा शेयरधारकों के पास रखे 1,96,34,960 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश की जा रही है। निर्गम के लिए 266-280 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 27 दिसंबर, बुधवार को बीएसई और एनएसई दोनों पर होने की उम्मीद है। आईपीओ खुलने के पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 165 करोड़ रुपये जुटाए थे। क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग के एंकर निवेशकों में इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज, मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर), निप्पॉन लाइफ इंडिया और विभिन्न घरेलू म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियां शामिल हैं। कंपनी जुटाई गई धनराशि का उपयोग देश भर में नए मुफ़्ती शोरूमों के विस्तार और स्थापना में करेगी।

GMP ग्रे मार्केट

रिपोर्ट के मुताबिक GMP ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का कारोबार ₹145 पर जारी रहा, जो लिस्टिंग के समय IPO मूल्य की तुलना में 52 प्रतिशत प्रीमियम का संकेत देता है यह क्रम 19 दिसंबर से जारी है। 18 दिसंबर को इसका GMP ₹136 था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article