MTNL Share: गजब का उछला MTNL शेयर, एक ही दिन में 16 फीसदी का कराया मुनाफा, जानें 2135 करोड़ रु पर क्या है अपडेट

MTNL Share Price: सरकार द्वारा संसद में जानकारी दिए जाने के बाद MTNL के शेयरों में 16% की भारी उछाल देखी गई। कंपनी ने संपत्तियों के मोनेटाइजेशन से ₹2,135 करोड़ जुटाए, जिससे स्टॉक में जबरदस्त तेजी आई। 13 मार्च को भारी बढ़त के बावजूद, MTNL के शेयर अब भी अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹101.93 (जुलाई 2024) से काफी नीचे हैं। वहीं, इसका 52-सप्ताह का निचला स्तर ₹31.20 प्रति शेयर के करीब है।

MTNL got huge benefit from monetization of assets: महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के शेयरों में 13 मार्च को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर 16% तक बढ़ गए, जब सरकार ने संसद में बताया कि MTNL ने जनवरी 2025 तक भूमि और भवन संपत्तियों के मोनेटाइजेशन से ₹2,134.61 करोड़ की कमाई की है। संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्र शेखर ने 12 मार्च को लोकसभा में जानकारी दी कि सरकारी टेलीकॉम कंपनियों BSNL और MTNL ने 2019 से अब तक संपत्तियों के मोनेटाइजेशन से कुल ₹12,984.86 करोड़ की कमाई की है। BSNL ने भूमि और भवनों के मोनेटाइजेशन से ₹2,387.82 करोड़ अर्जित किए हैं।

mtnl share price, mtnl share

MTNL के शेयरों में 16% की जबरदस्त उछाल, संपत्तियों के मोनेटाइजेशन से मिली ₹2,135 करोड़ की कमाई

अनावश्यक संपत्तियों का मोनेटाइजेशन जारी रहेगा

मंत्री ने बताया कि BSNL और MTNL केवल उन्हीं भूमि और भवन संपत्तियों का मोनेटाइजेशन कर रहे हैं, जो भविष्य में उनके लिए आवश्यक नहीं हैं और जिनकी स्वामित्व हस्तांतरण की अनुमति है। टेलीकॉम सेक्टर में सरकार की स्वीकृत नीति के तहत इन संपत्तियों का मोनेटाइजेशन किया जा रहा है और सार्वजनिक क्षेत्र की इन कंपनियों पर नजर रखी जा रही है।

End of Feed