इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छोड़ बन गई कैब ड्राइवर, कमाई और जजबे से मिल रही तारीफ

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 14, 2023, 09:35 AM IST

Kolkata Woman Cab Driver: फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसे 1 मई को परम कल्याण सिंह नाम के एक फेसबुक यूजर ने पोस्ट किया था। इसमें एक महिला उबर ड्राइवर की प्रेरक कहानी शेयर की गई है।

Kolkata Woman Cab Driver: फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसे 1 मई को परम कल्याण सिंह नाम के एक फेसबुक यूजर ने पोस्ट किया था। इसमें एक महिला उबर ड्राइवर की प्रेरक कहानी शेयर की गई है। पोस्ट के कैप्शन पर लिखा था कि, "कल न्यू गरिया इलाके से लेक मॉल जाने के लिए कैब बुक की। जिसमें एक महिला ड्राइवर का फोन आया। और उन्होंने पिकअप लोकेशन के बारे में पूछा।"

Kolkata Cab Driver

महिला कैब ड्राइवर

सिंह ड्राइवर के इस विनम्र तरीके से पूंछने से काफी प्रभावित हुआ। इसलिए, उन्होंने उनसे उनकी एजुकेशन के बारे में पूछा, "यात्रा शुरू होने के बाद मैंने उनसे पूछा कि, आपका लहजा एक शिक्षित व्यक्ति का है, मैं आपका एजुकेशन बैकग्राउंड जानना चाहता हूं। इसके बाद उन्होंने जो जवाब दिया वह हैरान करने वाला था और आप लोग भी हैरान हो जाएंगे।

End of Feed