PM Gati Shakti Scheme: पीएम गति शक्ति स्कीम से भारत के इन्फ्रा और विकास को मिला सहारा, जानें क्या कहती है मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट

PM Gati Shakti Scheme:भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश वित्त वर्ष 2028-29 तक बढ़कर जीडीपी के 6.5 प्रतिशत पर पहुंच सकता है, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 5.3 प्रतिशत रहा था। इस हिसाब से भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश सालाना आधार पर 15.3 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है। ऐसे में अगले पांच साल में भारत इंफ्रास्ट्रक्चर पर कुल 1.45 लाख करोड़ डॉलर खर्च कर सकता है।

PM Gati Shakti Scheme: वैश्विक निवेश बैंक और वित्तीय कंपनी मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि पीएम गति शक्ति योजना से भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और हाईवे, रेलवे एवं पोर्ट में मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को गति मिली है जो आर्थिक विकास में मददगार रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक दशक में भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से सुधार हुआ है। इसकी वजह सरकार द्वारा इस क्षेत्र में निवेश बढ़ाना है। इससे उत्पादकता बढ़ी है।

PM Gati Shakti scheme UPSC, PM Gati Shakti scheme under which Ministry

पीएम गति शक्ति योजना।

जीडीपी के 6.5 प्रतिशत पर पहुंचने की संभावना

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश वित्त वर्ष 2028-29 तक बढ़कर जीडीपी के 6.5 प्रतिशत पर पहुंच सकता है, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 5.3 प्रतिशत रहा था। इस हिसाब से भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश सालाना आधार पर 15.3 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है। ऐसे में अगले पांच साल में भारत इंफ्रास्ट्रक्चर पर कुल 1.45 लाख करोड़ डॉलर खर्च कर सकता है। इससे देश में निवेश बढ़ेगा और साथ ही उच्च विकास दर जारी रहेगी।

End of Feed