Blinkit को झटका,1000 से ज्यादा डिलिवरी मैन ने swiggy,zepto सहित दूसरी कंपनियों को किया ज्वाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2023, 11:43 AM IST

Many Blinkits Delivery Executives join rival companies: कंपनी के दिल्ली-एनसीआर में 200 के करीब डार्क स्टोर हैं। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी पहले प्रति ऑर्डर 50 रुपये का पेमेंट करती थी। जिसे फिर 25 रुपये कर दिया गया। और पीक ऑवर डिलिवरी में 7 रुपये के इंसेटिव की बात कही गई थी।

Many Blinkits Delivery Executives join rival companies: Zomato की मालिकाना हक वाली Blinkit को डिलिवरी पार्टनर के पे-स्ट्रक्टर में बदलाव करना भारी पड़ रहा है। पिछले 20 दिनों से जारी डिलिवरी पार्टनर की हड़ताल के बीच कंपनी को एक और झटका लगा है। Blinkit से जुड़े करीब 1000 डिलिवरी एक्जीक्यूटिव ने कंपनी छोड़कर swiggy,zepto, BB Now जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियां ज्वाइन कर ली है। हड़ताल से दिल्ली और एनसीआर में ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के डिलिवरी पार्टनर का दावा है कि पे-स्ट्रक्चर में नए बदलाव से उनकी इनकम आधी रह जाएगी।

blinkit

Blinkit के कर्मचारी हड़ताल पर

क्या है मामला

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस हड़ताल का Blinkit के डार्क स्टोर पर बुरा असर हुआ है। कंपनी के दिल्ली-एनसीआर में 200 के करीब डार्क स्टोर हैं। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी पहले प्रति ऑर्डर 50 रुपये का पेमेंट करती थी। जिसे 25 रुपये कर दिया गया। और पीक ऑवर डिलिवरी में 7 रुपये के इंसेटिव की बात कही गई थी। असल में कंपनी ने जिस तरह डिलिवरी पार्टनर के सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव किया है, उसकी वजह से कर्मचारियों को कमाई आधा होने की आशंका है। बात बनती नहीं देख अब कर्मचारी दूसरी कंपनियों की ओर रुख कर रहे हैं।

End of Feed