Air India lay off: एयर इंडिया ने 180 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की, जानें क्यों उठाया कदम

Air India lay off: घाटे में चल रही एयर इंडिया को जनवरी, 2022 में टाटा समूह ने सरकार से अपने नियंत्रण में लिया था और उसके बाद से ही इसके कारोबारी मॉडल को पटरी पर लाने की कोशिशें की जा रही हैं।

Air India lay off: टाटा समूह के नियंत्रण वाली एयर इंडिया ने हाल में 180 से अधिक गैर-उड़ान कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि एयरलाइन ने कहा कि छंटनी का शिकार लोग स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना और नए सिर से कौशल विकसित करने के अवसरों का इस्तेमाल नहीं कर पाए थे।

Air India lay off: एयर इंडिया ने 180 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की, जानें क्यों उठाया कदम

फिटमेंट प्रक्रिया से दी जा रही दूसरी जिम्मेदारी

घाटे में चल रही एयर इंडिया को जनवरी, 2022 में टाटा समूह ने सरकार से अपने नियंत्रण में लिया था और उसके बाद से ही इसके कारोबारी मॉडल को पटरी पर लाने की कोशिशें की जा रही हैं। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि फिटमेंट प्रक्रिया के तहत गैर-उड़ान कार्यों में लगे कर्मचारियों को संगठनात्मक जरूरतों और व्यक्तिगत योग्यता के आधार पर भूमिकाएं सौंपी गई हैं।

End of Feed