SBI-HDFC के बाद भारत के और बैंक दुनिया में मचाएंगे धूम, RBI गवर्नर का बड़ा बयान

Indian Banks Growth: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और बैंकिंग क्षेत्र जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे जल्द ही भारत के और भी घरेलू बैंक दुनिया के टॉप 100 बैंकों की लिस्ट में जगह बना लेंगे। उनके अनुसार यह वृद्धि दर्शाती है कि भारतीय बैंक वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते रहेंगे।

Indian Banks Growth : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था और बैंकिंग सेक्टर जिस तेज गति से बढ़ रहे हैं, उससे आने वाले समय में भारत के और अधिक बैंक दुनिया के टॉप 100 बैंकों की लिस्ट में जगह बनाएंगे। यह बयान उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स में वी के आर वी राव स्मृति व्याख्यान के बाद छात्रों से बातचीत करते हुए दिया।

India economy, RBI Governor, Sanjay Malhotra, global top 100 banks

जल्द ही दुनिया के टॉप 100 में धूम मचाएंगे भारत के कई बैंक: RBI गवर्नर (तस्वीर-istock)

भारतीय बैंकों की तेजी से बढ़ती प्रगति

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि देश में सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में कई बैंक तेजी से विस्तार कर रहे हैं। उनकी नजर में यह सिर्फ समय की बात है कि आने वाले कुछ वर्षों में कई भारतीय बैंक वैश्विक स्तर पर टॉप 100 की लिस्ट में शामिल होंगे। अभी तक इस लिस्ट में सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं, जिनकी रैंक क्रमशः 43 और 73 है।

End of Feed