भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर मूडीज का बड़ा अनुमान, GDP ग्रोथ रेट 6.5% से बढ़ाकर 7% की

मूडीज ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। जानें GDP ग्रोथ बढ़ने की वजह और अर्थव्यवस्था के सामने चुनौतियां।

भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार को लेकर अच्छी खबर है। अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर यानी GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ा दिया है। पहले एजेंसी ने भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने की संभावना जताई थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है। मूडीज के मुताबिक, घरेलू मांग में मजबूती, निवेश में सुधार और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े झटकों को झेलने की भारत की क्षमता ने अर्थव्यवस्था के प्रति भरोसा बढ़ाया है।

india gdp prediction, india gdp, gdp, current gdp of india, niti ayog, top 10 gdp, country with highest gdp, highest gdp

GST कलेक्शन और वाहन बिक्री में भी मजबूती (Image Source: iStock)

घरेलू खपत और निवेश से मिलेगी अर्थव्यवस्था को रफ्तार

मूडीज रेटिंग्स ने अपनी 'ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2027-28' रिपोर्ट में कहा है कि भारत की आर्थिक गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं। घरेलू खपत में बढ़ोतरी और निवेश की बेहतर होती स्थिति से देश की अर्थव्यवस्था को सहारा मिल रहा है। एजेंसी का मानना है कि मजबूत आर्थिक बुनियाद के दम पर भारत मध्यम अवधि में करीब 7 प्रतिशत की विकास दर बनाए रख सकता है।

End of Feed