सरकारी कर्मचारियों के लिए NPS में होंगे बदलाव,FM निर्मला सीतारामन का बड़ा ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2023, 04:14 PM IST

NPS Changes: जिस तरह नेशनल पेंशन सिस्टम को लेकर केंद्र और विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों के बीच घमासान छिड़ा हुआ है। और भाजपा शासित राज्यों में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग उठ रही है, उसे देखते हुए सरकार का यह फैसला चुनावी सीजन में बेहद अहम हो सकता है।

NPS Changes: केंद्र सरकार NPS को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए उसके फीचर्स में अहम बदलाव की तैयारी कर रही है। इसके लिए सरकार ने कमेटी का गठन करने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को लोकसभा में वित्त विधेयक पारित किए जाने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को और आकर्षक बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा है कि कमेटी की सिफारिशों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और राज्य सरकार के कर्मचारियों समेत सभी पर लागू किया जाएगा।

NPS

NPS में होगा बदलाव

वित्त मंत्री ने क्या कहा

End of Feed