सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर रोक लगा दी है सरकार ने आज एक नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी, सरकार ने गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात पर रोक लगा दी है। हालांकि कुछ शर्तों के साथ चावल के निर्यात को अनुमति दी जाएगी। माना जा रहा है कि देश में चावल की कीमत में तेजी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
गैर-बासमती चावल के एक्सपोर्ट पर रोक
वहीं मामले के जानकारों का कहना है कि चावल के एक्सपोर्ट पर किसी भी प्रतिबंध से उन देशों पर दबाव पड़ सकता है, जो भारत से चावल के आयात पर निर्भर हैं ।अल नीनो की वजह से फसलों को नुकसान होने की आशंका के बीच बेंचमार्क कीमतें पहले ही दो साल के उच्चतम स्तर पर हैं, भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बने बाढ़ के हालात के चलते इस साल उत्पादन का अनुमान सही लगा पाना भी मुश्किल है इसीलिए सरकार ने इसे रोक दिया है।
कहा जा रहा है कि जिस गैर बासमती चावल निर्यात के पेपर कस्टम विभाग को इस नोटिफिकेशन के पहले दिए गये व उनके सिस्टम में एंट्री हो चुकी है का निर्यात 31 अगस्त 2023 तक किया जा सकता है गौर हो कि चावल दुनिया की लगभग आधी आबादी का मुख्य भोजन है।
