1 जुलाई से MNREGA खत्म! अब 'VB-G RAM G' से मिलेगी ग्रामीण रोजगार गारंटी, मानसून लेगा अग्निपरीक्षा

पिछले करीब दो दशक से देश के ग्रामीण इलाकों में रोजगार गारंटी का कानून रहा मनरेगा 1 जुलाई को खत्म हो रहा है। अब इसकी जगह VB-G RAM G लेगी। कमजोर मानसून के बीच नई योजना की कड़ी परीक्षा होगी।

MNREGA Vs 'VB-G RAM G' : करीब दो दशक तक करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार का सबसे बड़ा सहारा रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) 1 जुलाई, 2026 से समाप्त हो रही है। इसकी जगह केंद्र सरकार 'VB-G RAM G' (Viksit Bharat Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission-Grameen) नाम की नई ग्रामीण रोजगार योजना ला रही है। सरकार का दावा है कि यह सिर्फ नाम बदलने का फैसला नहीं, बल्कि ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा सुधार है।

MNREGA Vs VB G RAM G

मनरेगा की जगह शुरू होगी नई योजना

सबसे बड़ी बात यह है कि यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है, जब देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम मानसून की आशंका है। यदि बारिश कमजोर रहती है तो खेती-किसानी पर असर पड़ेगा और ग्रामीण इलाकों में रोजगार की मांग बढ़ सकती है। ऐसे में नई योजना की असली परीक्षा मानसून के दौरान ही होगी।

End of Feed