सत्य नडेला को अमेरिका में किया गया पद्म भूषण से सम्मानित, बोले- मेरे लिए गर्व की बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 05:41 PM IST

Satya Nadella: सत्य नडेला को औपचारिक रूप से विशिष्ट सेवा के लिए भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण मिला।

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने गुरुवार को घोषणा की है कि कंपनी के सीईओ सत्य नडेला (Satya Nadella) को भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण (Padma Bhushan) मिला है और वह अगले साल जनवरी में भारत आने की योजना बना रहे हैं। भारत में समावेशी विकास को सशक्त बनाने में डिजिटल प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा करने के लिए नडेला ने सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूत टीवी नागेंद्र प्रसाद से मुलाकात की।

satya nadella

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला को मिला पद्म भूषण

प्रसाद से मुलाकात के बाद नडेला ने एक बयान में कहा, "हम ऐतिहासिक आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलाव के दौर में जी रहे हैं।" उन्होंने कहा, "अगले दशक को डिजिटल तकनीक से परिभाषित किया जाएगा। भारतीय उद्योग और हर आकार के संगठन कम लागत में अधिक करने में मदद करने के लिए प्रौद्योगिकी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे अंतत: अधिक नवाचार और फ्लेक्सिबिलिटी आएगी।"

End of Feed