WhatsApp से करिए UPI पेमेंट,मेटा ने बिजनेस के लिए लांच की नई सर्विस, जुकरबर्ग बोले-भारत लीडर

Meta Launches UPI Payment Services : नए लांच के मौके पर मेटा के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि लोगों और व्यवसायों के बीच काम करने के बेहतर तरीके के रूप में ‘मैसेजिंग’ की स्वीकार्यता बढ़ रही है और भारत दुनिया में इस मामले में लीडर है।

Meta Launches WhatsApp Payment Services : मेटा ने भारत में वाट्सएप के जरिए यूपीआई पेमेंट की सुविधा लांच कर दी है। यह सुविधा बिजनेस मैसेजिंग के जरिए मिलेगी। इसके जरिये सीधे चैट में खरीदारी पूरी करने की सुविधा होगी।बुधवार को नई सुविधा की घोषणा करते हुए कंपनी के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि भारत डिजिटल पेमेंट के मामले में दुनिया में लीडर है। नए टूल के लिए अब वाट्सएप के जरिए बिजनेस करना आसान हो जाएगा। जुकरबर्ग ने यह भी कहा कि आज जिन चीजों की दुनिया बात कर रही है, भारत उन चीजों में पहले ही आगे है। मुंबई के इस कार्यक्रम को जुकरबर्ग वर्चुअल रूप से संबोधित कर रहे थे।

whatsapp payment

मार्क जुकरबर्ग

क्या है खास

नए लांच के मौके पर मेटा के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि लोगों और व्यवसायों के बीच काम करने के बेहतर तरीके के रूप में ‘मैसेजिंग’ की स्वीकार्यता बढ़ रही है और भारत दुनिया में इस मामले में लीडर है। सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने बुधवार को यहां कई नए ‘टूल’ का अनावरण किया है। इनके जरिये व्हॉट्सएप का इस्तेमाल कर कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी ने अपने मैसेजिंग प्रारूप, ग्रुप चैट और प्रसारण चैनलों के साथ इन्नोवेशन जारी रखा है।

End of Feed