रॉकेट बना Maruti Suzuki का शेयर, 7% उछला, 4 वजहों से भागे Auto Stocks

शेयर बाजार में आज ऑटो स्टॉक्स का जलवा देखने को मिला। Nifty Auto Index 4% भागा। वहीं, इस दौरान मारुति सुजुकी का शेयर 800 रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ 7 फीसदी तक उछल गया।

Auto Stocks Rally Today Maruti Suzuki Share Price: शेयर बाजार में गुरुवार, 19 नवंबर को ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मारुति सुजुकी का शेयर इंट्राडे में 800 रुपये से ज्यादा उछल गया। वहीं, Tata Motors, Mahindra & Mahindra, Hyundai और TVS Motor समेत कई ऑटो स्टॉक्स में भी जोरदार खरीदारी हुई। Nifty Auto इंडेक्स में 4% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। ऑटो शेयरों में खरीदारी के पीछे 4 बड़े फैक्टर काम करते दिखे।

Auto Stocks Rally Today maruti suzuki

4 वजहों से भागे ऑटो स्टॉक्स

शेयर बाजार में गुरुवार को ऑटो सेक्टर निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। दोपहर 1:20 बजे तक शेयर करीब 13,444 रुपये पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद भाव 12,632 रुपये से करीब 812 रुपये यानी 6.43% ऊपर था। कारोबार के दौरान शेयर 13,510 रुपये तक पहुंच गया।

End of Feed