Maruti Suzuki Q4 Results: मारुति सुजुकी के नेट प्रोफिट में 47.8% का उछाल, अब तक के उच्चतम डिविडेंड का ऐलान

Maruti Suzuki Q4 Results: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 3,878 करोड़ रुपए नेट प्रोफिट हासिल किया। कंपनी ने 125 रुपये प्रति शेयर के अपने अब तक के उच्चतम डिविडेंड की घोषणा की।

Maruti Suzuki Q4 Results: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 3,878 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। जो एक साल पहले की अवधि से 48 प्रतिशत अधिक है। कार निर्माता ने 31 मार्च को समाप्त तीन महीनों में 38,235 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया। इसके अतिरिक्त कंपनी ने 125 रुपये प्रति शेयर के अपने अब तक के उच्चतम डिविडेंड की घोषणा की।

Maruti Suzuki Q4 Results

मारुति सुजुकी के नेट प्रॉफिट में जरबदस्त उछाल

कंपनी ने बताया कि अपनी अब तक की उच्चतम वार्षिक बिक्री, निर्यात, शुद्ध बिक्री और नेट प्रॉफिट हासिल किया। मारुति सुजुकी की सालाना बिक्री 2 मिलियन यूनिट से अधिक हो गई। जिससे यह लगातार तीसरे वर्ष पीवी के टॉप निर्यातक के रूप में सशक्त हुई। मारुति सुजुकी को भरोसा है कि वित्त वर्ष 2025 में उसकी विदेशी शिपमेंट 3 लाख यूनिट को पार कर जाएगी क्योंकि वह 2030 तक 8 लाख यूनिट तक के निर्यात लक्ष्य को पूरा करने के लिए तैयार है।

End of Feed