Market capitalization: सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 71,414 करोड़ रुपये घटा

Market capitalization: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। इन कंपनियों के मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 62,038.86 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

Market capitalization: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 71,414.03 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) रही। शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में एलआईसी के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

Market capitalization: सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 71,414 करोड़ रुपये घटा

वहीं दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। इन कंपनियों के मूल्यांकन में सामूहिक रूप से 62,038.86 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 831.15 अंक या 1.16 प्रतिशत चढ़ गया। समीक्षाधीन सप्ताह में एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 26,217.12 करोड़ रुपये गिरकर 6,57,420.26 करोड़ रुपये रह गया।

End of Feed