इन 6 बड़ी कंपनियों में पैसे लगाने वालो को 1.36 लाख करोड़ का घाटा, सबसे ज्यादा इसने कराया नुकसान

Sensex Top 10 Companies MCap: इस गिरावट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी दिग्गज कंपनियों के बाजार मूल्य में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और बजाज फाइनेंस को इस दौरान लाभ हुआ।

Sensex Top 10 Companies Market Cap: भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी का सिलसिला जारी रहने की वजह से बीते सप्ताह देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1.36 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे बड़ा झटका लगा। बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स लगातार छठे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ। पिछल हफ्ते सेंसेक्स 742.12 अंक यानी 0.92 प्रतिशत गिरा, जबकि निफ्टी में 202.05 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Sensex Top 10 Companies MCap

Sensex Top 10 Companies MCap (Pic Credit: iStock)

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक इस गिरावट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी दिग्गज कंपनियों के बाजार मूल्य में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और बजाज फाइनेंस को इस दौरान लाभ हुआ।

End of Feed