सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में कहां लगा झटका औैर कहां हुई कमाई, पढ़ें पूरा ब्योरा

पिछले हफ्ते बजाज फाइनेंस लिमिटेड और इसके शेयरधारकों के लिए बेहद मुनाफा कमाने वाला साबित हुआ। इस अवधि में कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 80,345.97 करोड़ रुपये की जोरदार बढ़त के साथ 7,10,817.51 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते रही जबरदस्त तेजी ने दिग्गजों की वैल्यूएशन में जोरदार उछाल ला दिया है। बीएसई सेंसेक्स 2,034.87 अंक (2.67 प्रतिशत) और एनएसई निफ्टी 616.15 अंक (2.59 प्रतिशत) की बढ़त के साथ बंद हुए। इस रिकॉर्ड तेजी के दम पर देश की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 के मार्केट कैपिटलाइजेशन (Mcap) में कुल मिलाकर 2,51,228.75 करोड़ रुपये का भारी इजाफा दर्ज किया गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी के माहौल के बीच बैंकिंग, आईटी और टेलीकॉम सेक्टर की कंपनियों ने निवेशकों की झोली भर दी। हालांकि, इस शानदार रिकवरी और तेजी के बीच केवल एक एफएमसीजी दिग्गज ऐसी रही, जिसके मार्केट कैप में गिरावट आई और उसे नुकसान झेलना पड़ा।

BSE Stock Exchange

टॉप 10 कंपनियों में कहां लगा झटका औैर कहां हुई कमाई

बजाज फाइनेंस बना सबसे बड़ा गेनर

पिछले कारोबारी सप्ताह में निवेशकों को सबसे बड़ा फायदा बजाज फाइनेंस लिमिटेड (Bajaj Finance) से मिला। कंपनी का मार्केट कैप 80,345.97 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड छलांग लगाकर 7,10,817.51 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस शानदार बढ़त के पीछे कंपनी के बेहतरीन तिमाही नतीजे रहे। जून तिमाही में बजाज फाइनेंस के एकीकृत शुद्ध लाभ (Consolidated Net Profit) में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके चलते अकेले शुक्रवार को ही कंपनी का शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ। बजाज फाइनेंस इस हफ्ते गैनर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर रहा।

End of Feed