Mark Cuban Motivational Quotes: 64 साल के मार्क क्यूबन एक अमेरिकी बिजनेसमैन हैं। बिजनेस के अलावा, क्यूबन के बेहतरीन फिल्म प्रोड्यूसर, इंवेस्टर, लेखक और टीवी पर्सनैलिटी भी हैं। 31 जुलाई, 1958 को अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में हुआ था। Forbes के मुताबिक मार्क क्यूबन की मौजूदा नेट वर्थ 5.1 बिलियन डॉलर है।
मार्क क्यूबन की संपत्ति में साल 2014 से लगातार हर साल बढ़ोतरी हो रही है
फोर्ब्स की मानें तो मार्क क्यूबन की संपत्ति में साल 2014 से लगातार हर साल बढ़ोतरी हो रही है। इंडियाना यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले क्यूबन के 3 बच्चे हैं। मार्क क्यूबन ने साल 1995 में अपने दोस्त टॉड वैगनर के साथ मिलकर वीडियो पोर्टल Broadcast.com की स्थापना की थी। जिसे बाद में उन्होंने Yahoo को साल 1999 में 5.7 बिलियन डॉलर में बेच दिया था।
