1 मार्च होली से पहले LPG, UPI से लेकर रेल टिकट की बुकिंग तक बदल जाएंगे ये नियम

मार्च 2026 से कई बड़े और पैसों से जुड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे। इनमें एलपीजी सिलेंडर, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में संभावित परिवर्तन शामिल हैं।

हर महीने की शुरुआत के साथ ही कई आर्थिक और तकनीकी नियमों में बदलाव होते हैं, जिनका सीधा असर हमारी जेब और दिनचर्या पर पड़ता है। मार्च 2026 भी इससे अलग नहीं है। होली के त्योहार से ठीक पहले 1 मार्च से देश में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। LPG सिलेंडर की कीमतों, रेल टिकट बुकिंग के तरीके, डिजिटल पेमेंट की सुरक्षा और बैंकिंग नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों के बारे में पहले से जानकारी होना आपके लिए बहुत जरूरी है, ताकि आप अपने महीने का बजट सही तरीके से प्लान कर सकें।

1 march rules changing

LPG और CNG की कीमतों में बदलाव (Gas Prices)

हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस (LPG) और CNG-PNG की कीमतों की समीक्षा करती हैं। संभावना है कि 1 मार्च 2026 को गैस सिलेंडर के दामों में फिर से बदलाव देखने को मिले। पिछले महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया था, और इस बार भी इनके दाम बढ़ या घट सकते हैं। इसके साथ ही, टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं, जिसका असर हवाई यात्रा के किराए पर पड़ सकता है।

End of Feed