कमजोर बाजार के बावजूद Man Infraconstruction के शेयरों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। BSE पर कंपनी के शेयरों ने 3% की छलांग लगाते हुए ₹165.40 का इंट्राडे हाई छुआ। पिछला बंद ₹160.60 पर हुआ था और कारोबार के दौरान दोपहर 2:20 बजे यह ₹163.45 पर ट्रेड कर रहा था, जो 1.77% की बढ़त को दर्शाता है। इस दौरान सेंसेक्स में 0.12% की गिरावट थी।
Man Infra का शेयर।
इस तेजी के पीछे कंपनी की एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय डील है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी MICL Global, INC ने अमेरिका के मियामी स्थित MICL TIGERTAIL LLC में अतिरिक्त 25% हिस्सेदारी $1 मिलियन में खरीदी है। यह डील 27 मई 2025 को पूरी हुई और इसका उद्देश्य रियल एस्टेट डेवलपमेंट बिजनेस को आगे बढ़ाना है।
Man Infraconstruction ने फाइलिंग में कहा कि, "हम MICL TIGERTAIL LLC, जो कि MICL Global, INC की एसोसिएट कंपनी है, उसमें अतिरिक्त 25% सदस्यता हित का अधिग्रहण 27 मई 2025 से प्रभावी हो गया है।" यह लेनदेन किसी रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के दायरे में नहीं आता है।
हाल के महीनों में Man Infra के शेयरों में सुधार देखने को मिला है। मार्च से अब तक इसमें लगातार बढ़त बनी हुई है। मार्च में 0.5%, अप्रैल में 3% और मई में अब तक लगभग 7% की वृद्धि। हालांकि, एक साल के आधार पर देखें तो यह स्टॉक लगभग 16% गिर चुका है। इसका 52-सप्ताह का उच्च स्तर ₹262.50 (30 दिसंबर 2024) और न्यूनतम ₹135.05 (17 मार्च 2025) रहा है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
