Maldives:अब डैमेज कंट्रोल में मालदीव,पर्यटन उद्योग संगठन ने भारत विरोधी टिप्पणियों की निंदा की

Maldives: मालदीव पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में 17 लाख से अधिक पर्यटकों ने मालदीव की यात्रा की थी जिनमें 2.09 लाख से अधिक भारतीय थे। इसके पहले 2022 में भारतीय सैलानियों की संख्या 2.4 लाख से अधिक थी।

Maldives:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव के कुछ मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणियों की वजह से दोनों देशों के रिश्तों में आई खटास के बीच मालदीव के शीर्ष पर्यटन निकाय ने इन बयानों की कड़ी निंदा की है। असल में जिस तरह भारत में बॉयकाट मालदीव ट्रेंड हो गया , उससे मालदीव के पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लगने का डर सता रहा है। क्योंकि मालदीव आने वाला हर पांचवा विदेशी, भारत का है। यही कारण है कि मालदीव में सबसे ज्यादा विदेशी भारत से आते हैं। इसलिए अब पर्यटन उयोग संगठन डैमेज कंट्रोल में आ गया है।

MODI Lakshadweep

लक्षद्वीप में पीएम नरेंद्र मोदी

क्या बोला संगठन

मालदीव पर्यटन उद्योग संगठन (एमएटीआई) ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि वह भारत और प्रधानमंत्री मोदी के बारे में की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है। मालदीव के तीन कनिष्ठ मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर ये टिप्पणियां की थीं।इसपर भारत की तरफ से सख्त कूटनीतिक रुख अख्तियार करने के बाद मालदीव सरकार ने उन मंत्रियों पर कार्रवाई की है। लेकिन इस विवाद से भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।इससे परेशान पर्यटन निकाय ने कहा कि मालदीव के पर्यटन उद्योग में भी भारत का निरंतर और महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उसने कोविड-19 के बाद सीमाएं दोबारा खुलने पर हमारे पुनरुद्धार प्रयासों में काफी मदद की है। भारत मालदीव के लिए शीर्ष बाजारों में से एक बना हुआ है।

End of Feed