ब्रिटेन में निवेश करने में भारत से ये राज्य टॉप पर, जानिए कितना किया इंवेस्ट

Foreign Direct Investment: ब्रिटेन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) करने वाले भारत के तीन राज्य सबसे आगे, महाराष्ट्र,कर्नाटक और दिल्ली टॉप पर हैं।

Foreign Direct Investment: ब्रिटेन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) करने वाले भारत के शीर्ष तीन राज्य- महाराष्ट्र, उसके बाद कर्नाटक और दिल्ली हैं। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग द्वारा तैयार की गई एक नई संयुक्त रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

India investment in UK

भारत का ब्रिटेन में निवेश

सबसे आगे महाराष्ट्र

इस सप्ताह लंदन में पेश की गई रिपोर्ट से पता चला कि महाराष्ट्र में मुख्यालय वाली कंपनियों ने 2023 में ब्रिटेन में सबसे अधिक 20 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किया। इसके बाद कर्नाटक (12 प्रतिशत) और दिल्ली (8.6 प्रतिशत) का स्थान है। शीर्ष 10 राज्यों में गुजरात (7.1 प्रतिशत), तमिलनाडु (6.7 प्रतिशत), तेलंगाना (6.5 प्रतिशत), उत्तर प्रदेश (5.9 प्रतिशत), हरियाणा (4.5 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (3.14 प्रतिशत) और केरल (3.05 प्रतिशत) शामिल हैं। यह भारत से ब्रिटेन में कुल एफडीआई का 78 प्रतिशत है।

End of Feed