2026 में बढ़ सकती है महंगाई, SBI रिपोर्ट ने बताई वजहें

Inflation Outlook 2026: State Bank of India (SBI) की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 में महंगाई पर मौसम में बदलाव और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव का बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार अगर मौसम के पैटर्न में उतार-चढ़ाव और ऊर्जा कीमतों में अस्थिरता बनी रहती है, तो आने वाले समय में महंगाई का दबाव बढ़ने की आशंका है।

Inflation Outlook 2026: State Bank of India (SBI) की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2026 में महंगाई पर मौसम के बदलाव और वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों का बड़ा असर पड़ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर मौसम के पैटर्न और ऊर्जा कीमतों पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर जारी रहता है, तो आने वाले समय में महंगाई का दबाव बढ़ सकता है। विशेष रूप से वैश्विक मौसम प्रणाली में संभावित बदलाव और ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता को इसके मुख्य कारणों के रूप में देखा जा रहा है।

SBI report, State Bank of India report, inflation, Mahangai,  El Nino, inflation outlook 2026

एल नीनो और वैश्विक हालात से 2026 में बढ़ सकती है महंगाई: SBI रिपोर्ट (तस्वीर-istock)

2026 में एल नीनो बनने की संभावना

रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा वैश्विक मौसम पूर्वानुमानों से संकेत मिल रहे हैं कि 2026 में एल नीनो बनने की स्थिति बन सकती है। वर्तमान में El Niño–Southern Oscillation (ENSO) न्यूट्रल यानी सामान्य स्थिति में है। लेकिन वैज्ञानिक आंकड़ों से यह संकेत मिल रहा है कि यह स्थिति धीरे-धीरे बदलकर 2026 में सकारात्मक चरण में जा सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नीनो 3.4 समुद्री सतह तापमान सूचकांक में हाल के रुझान यह दिखाते हैं कि आने वाले समय में एल नीनो बनने की संभावना बढ़ रही है। अनुमान के अनुसार इसके बनने की संभावना करीब 40 से 60 प्रतिशत के बीच हो सकती है।

End of Feed