नई दिल्ली। देश का अग्रणी रियल एस्टेट पोर्टल Magicbricks और नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (NAREDCO) ने रियल एस्टेट सेक्टर में डेटा-ड्रिवन इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य भारत के रियल एस्टेट इकोसिस्टम में रिसर्च आधारित चर्चाओं, नीति संवाद और बड़े स्तर पर ज्ञान साझा करने की प्रक्रिया को संरचनात्मक रूप देना है। माना जा रहा है कि इस पहल से रियल एस्टेट सेक्टर समेत लाखों होम बायर्स को सही जानकारी मिल पाएगी।
मैजिकब्रिक्स, नरेडको में साझेदारी
ऐसे समय में जब रियल एस्टेट सेक्टर अस्थिर चक्र से निकलकर अधिक संगठित और नियामक ढांचे के तहत विकास के चरण में प्रवेश कर रहा है, यह साझेदारी उद्योग प्रतिनिधित्व, भरोसेमंद मार्केट इंटेलिजेंस और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक जानकारी के बीच मौजूद लंबे समय से चली आ रही खाई को पाटने का प्रयास करेगी। जैसे-जैसे सेक्टर में संस्थागत निवेश बढ़ रहा है और नियम अधिक व्यवस्थित हो रहे हैं, वैसे-वैसे पारदर्शी और रिसर्च-आधारित जानकारी की जरूरत भी बढ़ गई है। इस सहयोग का उद्देश्य उद्योग से जुड़े संवाद को केवल अनुमान या अफवाहों के बजाय वेरिफाइड डेटा पर आधारित बनाना है।
दोनों मिलकर रिसर्च रिपोर्ट जारी करेंगे
एक वर्ष के लिए हुए इस MoU के तहत Magicbricks, NAREDCO की पहलों के लिए Knowledge Partner और Official Broadcast Partner (MBTV के माध्यम से) की भूमिका निभाएगा। दोनों मिलकर रिसर्च रिपोर्ट जारी करेंगे और मासिक को-ब्रांडेड न्यूजलेटर भी शुरू करेंगे। इससे रियल एस्टेट से जुड़ी रिसर्च और जानकारी को एक संगठित तरीके से साझा किया जा सकेगा, जिससे होमबायर्स को बाजार को समझने में अधिक भरोसा, स्पष्टता और डेटा-आधारित जानकारी मिल सकेगी। इस साझेदारी के तहत कई इंडस्ट्री संवाद कार्यक्रमों का आयोजन और उनका व्यापक प्रसार भी किया जाएगा, जिससे रियल एस्टेट सेक्टर में ज्ञान और सूचना का दायरा और मजबूत हो सके।
पेशेवर ढांचे को मजबूत करने में मिलेगी मदद
चूंकि NAREDCO आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (Ministry of Housing and Urban Affairs) के संरक्षण में डेवलपर्स और रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े विभिन्न हितधारकों का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए यह सहयोग सेक्टर में पेशेवर ढांचे को मजबूत करने और संस्थागत व्यवस्था को आगे बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस साझेदारी के साथ Magicbricks केवल एक प्रॉपर्टी लिस्टिंग प्लेटफॉर्म से आगे बढ़कर ज्ञान-आधारित इंडस्ट्री प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत कर रहा है। यानी यह प्लेटफॉर्म अब सिर्फ बाजार के रुझानों को दिखाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में नीतिगत और डेटा-आधारित चर्चाओं को आगे बढ़ाने में भी सक्रिय योगदान देगा।
