Liquor Policy Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सभी अहातों (खुले बार) को 1 अप्रैल से बंद करने का ऐलान किया है। सरकार इसके जरिए शराब की बिक्री में कमी लाना चाहती है।
1 अप्रैल से राज्य के खुले में चलने वाले अहाते होंगे बंद
मुख्यमंत्री ने कही ये बात
सीएम शिवराज सिंह चौहान श्योपुर मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। फरवरी में ही मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने शराब की खपत को कम करने लिए राज्य में सभी 'अहातों' को बंद करने का फैसला किया था।
शराब की दुकानें नहीं अहाते बंद होंगे
सरकार का कहना है कि शराब की दुकानों के काउंटर पर शराब बेची और खरीदी जाएगी। लेकिन उसकी सार्वजनिक तौर पर पीने की अनुमति नहीं होगी। इससे पहले, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कैबिनेट ने राज्य के ओपन-एयर बार को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
2010 के बाद नहीं बंद हुई कोई दुकान
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक, 2010 के बाद से राज्य में नई शराब की दुकान बंद नहीं हुई हैं। हमने इस साल नई शराब नीति पेश की हैं। मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने ड्रंक-ड्राइविंग के आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने के लिए नियमों को सख्ती से लागू करने का भी फैसला लिया है। उन्होंने स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थलों से शराब की दुकानों की न्यूनतम दूरी भी 50 मीटर से बढ़ाकर 100 मीटर कर दी है।
