किसानों को ये सरकार दे रही है ब्याज फ्री लोन, 0% ब्याज पर फसली लोन के लिए कैसे करें आवेदन

Interest Free Loan: किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी एक से एक स्कीम ला रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार ने अल्पकालीन ब्याज मुक्त कृषि लोन स्कीम के तहत किसानों को 23 हजार करोड़ रुपए बांटने का फैसला किया है। आइए जानते हैं किसान इस लोन को कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

Interest Free Loan: किसानों की आय दोगुना करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार प्रयास कर रही हैं। किसानों को खेती के हर तरह की मदद दी जा रही है। इसके अलावा काफी कम दर पर ब्याज दे रही है। केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC) के तहत तीन लाख रुपए तक कृषि लोन दे रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार ने ब्याज फ्री लोन दे रही है। प्रदेश के किसानों को अल्पकालीन ब्याज मुक्त कृषि लोन के लिए 23 हजार करोड़ रुपए बांटने का फैसला किया है। आइए जानते जीरो प्रतिशत ब्याज पर कृषि लोन कैसे ले सकते हैं।

agricultural loan at zero percent interest

जीरो ब्याज पर किसानों को लोन

जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन के लिए कैसे करें आवेदन

  • किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर फसल लोन देने के लिए अल्पकालीन फसल लोन योजना को बरकरार रखा गया है।
  • इच्छुक किसान इस लोन स्कीम का लाभ प्राथमिक कृषि साख सहकारी बैंक समितियों के जरिये ले सकते हैं।
  • मध्य प्रदेश में जिन किसानों के पास कृषि योग्य भूमि है वे सभी इस राज्य योजना के तहत लोन प्राप्त कर सकते हैं।
  • जीरो ब्याज प्रतिशत पर फसल लोन के लिए किसान संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति का सदस्य बनकर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • जीरो प्रतिशत फसल लोन के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है।
  • ग्राम सेवा सहकारी समिति में जाकर सहकारी फसली लोन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई पूरी कर लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
  • किसानों के पास संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति का सदस्यता प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • खेती की जमीन और बोई जाने वाली फसलों का डिटेल दस्तावेज होना जरूरी है।

End of Feed