Mach Conferences & Events and Namo eWaste Management: बुधवार 4 सितंबर से दो आईपीओ इश्यू खुल गए हैं। इनमें मैक कॉन्फ्रेंसेज एंड इवेंट्स और नमो ई-वेस्ट मैनेजमेंट शामिल हैं। ये दोनों ही एसएमई आईपीओ हैं। इन दोनों आईपीओ इश्यू में आप 6 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार मैक कॉन्फ्रेंसेज एंड इवेंट्स और नमो ई-वेस्ट मैनेजमेंट दोनों की ही लिस्टिंग 11 सितंबर को होगी।
दो आईपीओ और खुले
ये भी पढ़ें -
मैक कॉन्फ्रेंसेज एंड इवेंट्स
मैक कॉन्फ्रेंसेज एंड इवेंट्स के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 214-225 रु है। जबकि लॉट साइज 600 शेयरों की है। यानी कम से कम 600 और फिर इतने ही शेयरों में अप्लाई किया जा सकता है। कंपनी आईपीओ के जरिए 125.58 करोड़ रु जुटा सकती है।
आईपीओ वॉच के अनुसार मैक कॉन्फ्रेंसेज एंड इवेंट्स का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 200 रु पहुंच गया है। मगर ये लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।
नमो ई-वेस्ट मैनेजमेंट
नमो ई-वेस्ट मैनेजमेंट के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 80-85 रु है। जबकि लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी कम से कम 1600 और फिर इतने ही शेयरों में अप्लाई किया जा सकता है। कंपनी आईपीओ के जरिए 51.20 करोड़ रु जुटा सकती है।
आईपीओ वॉच के अनुसार नमो ई-वेस्ट मैनेजमेंट का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 50 रु पहुंच गया है। मगर ये लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो आईपीओ की जानकारी दी गई है, जो आज खुले हैं। यहां निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
