LPG से लेकर CNG-PNG, UPI और क्रेडिट कार्ड तक...1 मई 2026 से बदल गए ये बड़े नियम

1 मई 2026 से आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहा है। रसोई गैस की कीमतों और बुकिंग प्रक्रिया से लेकर एटीएम से कैश निकालने और क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल तक, सरकार और बैंकों ने नए दिशा-निर्देश लागू किए हैं।

1 मई 2026 की शुरुआत आम जनता लिए कई बड़े वित्तीय बदलाव लेकर आई है। हर महीने की पहली तारीख को सरकारी और निजी संस्थाएं अक्सर नियमों की समीक्षा करती हैं, लेकिन इस बार का बदलाव सीधे आम आदमी के किचन से लेकर उसके डिजिटल वॉलेट तक असर डाल रहा है। आज से एलपीजी (LPG), सीएनजी (CNG), पीएनजी (PNG) की कीमतों के साथ-साथ यूपीआई (UPI) और क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं आज से कौन कौन से नियम बदले हैं जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे।

May 1 Rule Changes

आज से बदल गए ये नियम

  • LPG सिलेंडर और डिलीवरी: तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को नए रेट जारी करती हैं, जिससे घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की संभावना है। इसके साथ ही, अब डिलीवरी के लिए OTP आधारित सिस्टम को पूरी तरह लागू किया जा सकता है और बुकिंग नियमों में भी बदलाव संभव है।
  • हवाई ईंधन और CNG-PNG: एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दामों में संशोधन हो सकता है, जिसका सीधा असर हवाई सफर के खर्च पर पड़ेगा। साथ ही, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव से वाहन चलाने वालों और रसोई के बजट पर असर पड़ सकता है।
  • ATM से कैश निकालना: RBI की मंजूरी के बाद अब फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा खत्म होने पर हर बार कैश निकालने के लिए 21 रुपये के बजाय 23 रुपये का शुल्क देना होगा। अपने बैंक के ATM पर 5 और दूसरे बैंक के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 व नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा बरकरार रहेगी।
  • SBI क्रेडिट कार्ड नियम: लेट पेमेंट चार्ज में बदलाव किया गया है, जिसके तहत 500 से 1000 रुपये तक के बकाया पर अब 500 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा, BPCL SBI कार्ड की एनुअल फीस माफी के लिए अब सालाना 1 लाख रुपये खर्च करने होंगे, जो पहले 50,000 रुपये था।
  • ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती: सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए नई निगरानी संस्था बनाई है और गेम्स को तीन श्रेणियों (मनी गेम्स, सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स) में बांट दिया है। पैसे से जुड़े गेम्स के लिए अब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा और लेनदेन पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

End of Feed