LPG Price Hike: 1 दिसंबर से LPG सिलेंडर खरीदना हुआ महंगा, यहां जानें अपने शहर के रेट

PG Rate Hike From 1 December: राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1802 रुपये से बढ़कर अब 1818.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। इस तरह 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 16.5 रुपये महंगा हो गया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक आज 1 दिसंबर 2024 से ने रेट्स लागू हो गए हैं। ऑयल कंपनियों ने 14 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

PG Rate Hike From 1 December: आज से दिसंबर महीने (December 2024) की शुरुआत हो चुकी है और महीने के पहले दिन ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है। रविवार को सुबह-सुबह एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 19 KG वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1802 रुपये से बढ़कर अब 1818.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। इस तरह 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 16.5 रुपये महंगा हो गया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक आज 1 दिसंबर 2024 से ने रेट्स लागू हो गए हैं। ऑयल कंपनियों ने 14 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

LPG, LPG Price Hike, LPG Rate Hike, State wise commercial cylinder Price, State wise LPG cylinder Price,

LPG सिलेंडर खरीदना हुआ महंगा।

किस शहर में कितने का मिल रहा कॉमर्शियल सिलेंडर

कोलकाता में यही कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1927 रुपये का हो गया है। अभी नवंबर में यह 1911.50 रुपये का था। मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 16.50 रुपये बढ़ी है। यहां 1754.50 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर आज से 1771 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 1980.50 रुपये हो गई है। नवंबर में कोलकाता में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1964.50 रुपये में बिक रहा था। पटना में अब यही सिलेंडर 2072.5 रुपये में मिलेगा।

End of Feed