LPG Cylinder Price: 200 रुपये सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, उज्जवला लाभार्थी को अब 400 की सब्सिडी

LPG Gas Cylinder Price in India Cut By 200 Rupees: उज्जवला योजना के तहत सरकार LPG सिलेंडर पर 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का ऐलान किया है। इस कदम से निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए एलपीजी सिलेंडर 200 रुपये तक सस्ता हो जाएगा। वहीं सभी के लिए सस्ता होने से मिडिल क्लास को भी फायदा मिलेगा।

LPG Cylinder Price Cut By 200 Rupees: बढ़ती महंगाई को देखते हुए, मोदी सरकार ने LPG सिलेंडर पर बड़ी राहत दी है। इसके तहत सरकार ने प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। इस फैसले से सभी एलपीजी यूजर्स के लिए एलपीजी सिलेंडर 200 रुपये सस्ती हो गया है। जबकि उज्जवला लाभार्थियों को अब 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। नए प्रस्ताव के बाद उज्जवला लाभार्थियों को 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। ऐसे में उज्जवला लाभार्थियों को घरेलू एलपीसी सिलेंडर अब 703 रुपये में मिलेगा।इस संबंध में कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

LPG Cylinder Price Cut

बड़ी कटौती की उम्मीद

शहरों के आधार पर जानें रेट (बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर)

शहरनया रेट (रुपये)पुराना रेट (रुपये )
दिल्ली903.001103.00
मुंबई902.501102.50
कोलकाता929.001129.00
चेन्नई918.501118.50
भोपाल908.501108.50
जयपुर 906.501106.50
लखनऊ940.501140.50

मार्च 2023 में हुआ था बदलाव

घरेलू यानी 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर राजधानी दिल्ली में 1,103 रुपये पर बिक रहा है। इस सिलेंडर के दाम में आखिरी बदलाव 1 मार्च 2023 को हुआ था। तब देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1053 रुपये थे, जो अब 1103 रुपये है। जबकि 1 अगस्त कॉमर्शियल यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की कटौती की गई थी। राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की नई 1680 रुपये होगी। इससे पहले 4 जुलाई 2023 को इस तरह के सिलेंडर के दाम में 7 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई थी।

सरकार द्वारा उज्जवला स्कीम के तहत सब्सिडी बढ़ाने का फायदा केवल योजना के लाभार्थियों को मिलेगा। उज्जवला स्कीम साल 2016 में शुरू की गई थी। इस स्कीम के तहत 2022-23 के लिए 6100 करोड़ और 2023-24 के लिए 7680 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

End Article
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

End of Feed