Lohia global Investment: लोहिया ग्लोबल रियल एस्टेट क्षेत्र में उतरी, पांच साल में करेगी 1,000 करोड़ रुपये का निवेश

Lohia global Investment: कंपनी अगले पांच साल में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से मुरादाबाद, लखनऊ और दिल्ली में पांच रिहायशी परियोजनाओं का विकास करेगी। इसकी शुरुआत मुरादाबाद में लक्जरी आवास से होगी। लोहिया वर्ल्डस्पेस ब्रांड के तहत अगले पांच साल में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, लखनऊ और दिल्ली में रिहायशी परियोजना के विकास में 1,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

Lohia global Investment: विभिन्न कारोबारों से जुड़ी लोहिया ग्लोबल ने बृहस्पतिवार को जमीन जायदाद के विकास के क्षेत्र में कदम रखने की घोषणा की। कंपनी लोहिया वर्ल्डस्पेस ब्रांड के तहत अगले पांच साल में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, लखनऊ और दिल्ली में रिहायशी परियोजना के विकास में 1,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। लोहिया ग्लोबल के निदेशक पीयूष लोहिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम जमीन जायदाद के विकास के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। हम शुरुआत में मझोले (टिअर-2) शहरों पर ही ध्यान दे रहे हैं।’’

Lohia global Investment: लोहिया ग्लोबल रियल एस्टेट क्षेत्र में उतरी, पांच साल में करेगी 1,000 करोड़ रुपये का निवेश

मुरादाबाद, लखनऊ और दिल्ली में फोकस

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी अगले पांच साल में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से मुरादाबाद, लखनऊ और दिल्ली में पांच रिहायशी परियोजनाओं का विकास करेगी। इसकी शुरुआत मुरादाबाद में लक्जरी आवास से होगी।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में बाजार क्षमता काफी अधिक है और समूह की जड़ें मुरादाबाद से जुड़ी हुई हैं।

End of Feed