Personal Loan या Loan Against FD; समझें इमरजेंसी के लिए कौन सा ऑप्शन है सबसे सस्ता

कई बार कुछ विषम परिस्थितियों में पैसों की जरूरत आ पड़ती है। ऐसे में एफडी पर लोन या पर्सनल लोन जैसे ही विकल्प सामने आते हैं। लेकिन सवाल यह कि कौन-सा विकल्प चुना जाना चाहिए?

जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं जब किसी भी व्यक्ति को अचानक पैसों की जरूरत (Financial Emergency) पड़ जाती है। मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों की पढ़ाई, शादी या किसी अन्य जरूरी खर्च के लिए लोग अक्सर लोन लेने पर विचार करते हैं। ऐसे समय में दो प्रमुख विकल्प एफडी (Fixed Deposit) पर लोन और पर्सनल लोन ही सामने आते हैं। दोनों की अपनी-अपनी खूबियां और सीमाएं हैं, लेकिन सवाल यह है कि मुश्किल समय में कौन-सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में आपके इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं-

Loan Against FD vs Personal Loan

Loan (Photo: iStock)

Loan Against FD

अगर आपके पास पहले से एफडी है तो उसके बदले लोन लेना आसान और सस्ता विकल्प माना जाता है। बैंक आमतौर पर एफडी की राशि का एक बड़ा हिस्सा लोन के रूप में उपलब्ध करवा देते हैं। क्योंंकि बैंक के पास आपकी एफडी गिरवी के रूप में होती है, इसलिए उसे जोखिम कम रहता है। यही वजह है कि एफडी पर मिलने वाले लोन की ब्याज दरें आमतौर पर पर्सनल लोन की तुलना में कम होती हैं। इसके अलावा, लोन मिलने की प्रक्रिया भी तेज होती है और कई मामलों में ज्यादा दस्तावेजों की जरूरत नहीं पड़ती।

End of Feed