LIC के शेयर में 8% की बड़ी गिरावट, सरकार के इस फैसले से धड़ाम हुआ स्टॉक

बता दें कि सरकार द्वारा देश के सबसे बड़े आईपीओ (IPO) के माध्यम से शेयर बेचने के बाद, LIC ने मई 2022 में शेयर बाजार में कदम रखा था।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का स्टॉक आज बाजार खुलते ही 8% टूट गया। यह गिरावट सरकार के 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) के तहत नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन खुलने के बाद देखी गई। सोमवार को LIC के शेयर ₹428.50 पर बंद हुए थे, वहीं, मंबलवार को शेयर ₹392 प्रति शेयर के भाव पर खुला। शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान स्टॉक ने ₹390.50 का निचला स्तर (इंट्राडे लो) छुआ। एलआईसी के स्टॉक में यह गिरावट सरकार के ऑफर-फॉर-सेल' (OFS) लाने के फैसले से हुआ। ओएफस का भाव मौजूदा शेयर से कम होने से शेयर में गिरावट आई। मौजूदा कीमत पर, LIC का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 5.05 लाख करोड़ रुपये है।

LIC

LIC शेयर

LIC OFS की जानकारी

सरकार ने 4 अगस्त को LIC में 2.5% हिस्सेदारी के लिए 'ऑफर-फॉर-सेल' (OFS) की घोषणा की, जिसमें 'ग्रीन शू ऑप्शन' के जरिए अतिरिक्त 4% हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी शामिल है। OFS नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए मंगलवार को खुलेगा, जबकि रिटेल निवेशक बुधवार को अपनी बोली लगा सकेंगे। डिपार्टमेंट ऑफ़ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के अनुसार, OFS के लिए फ्लोर प्राइस (न्यूनतम कीमत) ₹382 प्रति शेयर तय की गई है।

End of Feed