LIC में लगा दिया पैसा,लेकिन 99 फीसदी नहीं जानते बोनस-मनी बैक-एन्युइटी का मतलब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 05:49 PM IST

LIC Policy and Meaning of Bonus, Annuity :एजेंट कस्टमर को पॉलिसी देते समय कई सारे लुभावने ऑफर्स देते हैं। जिसमें वह ग्राहकों को कई ऐसे शब्दों के बारे में बताते हैं, जो आम तौर पर लोगों को कम ही पता होता है। इसमें वह मनी बैक, बोनस, एन्युइटी , ग्रेस पीरियड, एनडॉउमेंट प्लान आदि शब्दों का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं।

LIC Policy and Meaning of Bonus, Annuity : देश में बीमा का मतलब अभी भी LIC ही माना जाता है। करोड़ों ग्राहकों ने एलआईसी की पॉलिसी ले रखी है। ज्यादातर पॉलिसी एजेंट के जरिए ही बेची जाती है। और एजेंट कस्टमर को पॉलिसी देते समय कई सारे लुभावने ऑफर्स देते हैं। जिसमें वह ग्राहकों को कई ऐसे शब्दों के बारे में बताते हैं, जो आम तौर पर लोगों को कम ही पता होता है। इसमें वह मनी बैक, बोनस, एन्युइटी , ग्रेस पीरियड, एनडॉउमेंट प्लान आदि शब्दों का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं। आम तौर पर 99 फीसदी पॉलिसीधारक इन शब्दों से अनजान होते हैं। ऐसे में आपके लिए बेहद जरूरी है कि इन तकनीकी शब्दों के बारे में जानें, जिससे पॉलिसी लेते वक्त उसके बारें में सही जानकारी मिल सके और आप सही फैसला ले सकें...

lic policy

बीमा पॉलिसी में बोनस, एन्युइटी , सरेंडर वैल्यू का क्या है मतलब

एन्युइटी (Annuity )

इस प्लान के तहत पॉलिसीधारक तय समय पर एक निश्चित रकम मिलती रहती है। इसके तहत इंश्योरेंस कंपनी पॉलिसीधारक को तिमाही, छमाही, सालाना आधार पर एक फिक्स रकम रिटर्न के रुप में देती रहती है। आम तौर पर इस तरह के प्लान का रिटायरमेंट फंड के रुप में इस्तेमाल किया जाता है।

End of Feed