LIC Market Cap: एलआईसी शेयर ने दिया 2.22 लाख करोड़ का झटका, एक साल में 37 फीसदी गिरे शेयर

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jun 2, 2023, 03:45 PM IST

LIC Share Price And Market Cap: पिछले एक साल में भले ही एलआईसी के शेयर प्राइस अपने आईपीओ इश्यू शेयर प्राइस 949 रुपये नीचे पर है। इसके बावजूद एक बड़े वर्ग का यह मानना है कि एलआईसी का शेयर बाउंसबैक करेगा। मई में कंपनी के शेयर किसी भी महीने में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़े हैं। इस दौरान कंपनी के शेयर की कीमत में 8.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

LIC Share Price And Market Cap: भारतीय जीवन बीमा निगम ने मई 2023 में अपनी लिस्टिंग का एक साल पूरा कर लिया है। एक साल पहले जब एलआईसी का IPO आया था, तो पूरे बाजार में उसे लेकर बेहद उत्साह था। और यही वजह थी को लोगों ने इस पर जमकर दांव लगया। लेकिन अपने लिस्टिंग के एक साल में कंपनी के शेयर ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया और निवेशकों की मार्केट वैल्यू 2.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक का गिर गई। LIC का मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपये से घटकर 3.78 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। LIC भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ था। केंद्र सरकार ने करीब 21,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए, कंपनी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी। और इसके लिए 949 रुपये प्रति शेयर पर बेचा गया था। आज यह शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 37 फीसदी नीचे है। शुक्रवार (2जून) को कंपनी के शेयर 597.50 रुपये पर बंद हुए ।

lic new pension plus plan

एलआईसी के आईपीओ सरकार ने जुटाए थे 22 हजार करोड़

क्या SBI जैसा करेगा बैक

पिछले एक साल में भले ही एलआईसी के शेयर प्राइस अपने आईपीओ इश्यू शेयर प्राइस 949 रुपये नीचे पर है। इसके बावजूद एक बड़े वर्ग का यह मानना है कि एलआईसी का शेयर बाउंसबैक करेगा। मई में कंपनी के शेयर किसी भी महीने में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़े हैं। इस दौरान कंपनी के शेयर की कीमत में 8.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा लोग एलआईसी से एसबीआई जैसा कमाल करने की उम्मीद लगाए हुए हैं। एसबीआई के शेयर भी लंबे समय तक निवेशकों के उम्मीदों के अनुरुप परफॉर्म नहीं कर रहे थे। लेकिन पिछले 2 साल से यह सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाला बैंकिंग स्टॉक है।

End of Feed